युवाओं में विज्ञान और नवाचार के प्रति बढ़ती जिज्ञासा: मंत्री नेताम

छग

Update: 2025-04-27 12:48 GMT
Dantewada. दंतेवाड़ा। भारत के युवाओं में विज्ञान और नवाचार के प्रति बढ़ती जिज्ञासा, देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थापित विज्ञान केंद्र आज नई आशाओं की किरण बनकर उभरा है। कभी केवल हिंसा और अशांति के लिए पहचाने जाने वाले दंतेवाड़ा में अब बच्चे विज्ञान और तकनीक की दुनिया में नए सपनों को गढ़ रहे हैं। यहां बच्चे नई-नई मशीनें बनाना सीख रहे हैं और तकनीक का उपयोग कर अनोखे उत्पाद तैयार कर रहे हैं। दंतेवाड़ा का यह परिवर्तन, देश के उज्ज्वल भविष्य की कहानी कहता है।


Tags:    

Similar News