मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में “न्यू लर्निंग एबोड” प्री-प्राइमरी विंग का उद्घाटन
छग
Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के गोदरीपारा में डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल चिरमिरी द्वारा संचालित "न्यू लर्निंग एबोड" प्री-प्राइमरी विंग का आज शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में नन्हे बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की नींव होती है और यह नई संस्था निश्चित रूप से उन्हें संस्कार, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।
इस शुभ अवसर पर मनेंद्रगढ़ के महापौर राम नरेश राय, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, स्कूल के शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक प्रेरक कदम है।