जनता से रिश्ता की खबर का असर, ड्रग्स के खिलाफ पूरे प्रदेश में पुलिस की बढ़ी धरपकड़
ड्रग सिंडिकेट में महिला पैडलर भी शामिल, सीए की छात्रा पकड़ाई
ड्रग नेटवर्क के खुलासे के बाद कार्रवाई तेज, पंजाब से 6 और सप्लायर गिर तार, 27&.19 ग्राम हेरोइन जब्त
रायपुर। पाकिस्तान का ड्रग्स पंजाब के रास्ते रायपुर लाया जा रहा है। ड्रग्स की डिलीवरी में लड़कियों का इस्तेमाल हो रहा है, ताकि पुलिस को भनक ना लगे। वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए ग्राहकों को डिलीवरी दी जा रही है। युवतियां ड्रग्स को ऐसे स्थान पर छोडक़र वीडियो और फोटो शेयर करती हैं, जहां लोग आसानी से पहुंच सकें। रायपुर में 57 लाख की हेरोइन पकड़ाने के बाद इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने ष्ट्र की छात्रा समेत 6 आरोपियों को गिर तार किया है, जिसमें पति-पत्नी भी शामिल है। आरोपियों से 27&.19 ग्राम हेरोइन मिली है। यह पूरी कार्रवाई कबीर नगर थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच ने की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन लिया है।
पुलिस के अनुसार पंजाब से दो युवक ड्रग्स छोडऩे आते है। ट्रेन से ड्रग्स लेकर आते और स्टेशन में देकर चले जाते हैं। इसके अलावा ट्रक, बस और अन्य साधनों से भी ड्रग्स रायपुर भेजा जा रहा है। मनमोहन कई बार ड्रग्स खरीदने पंजाब जा चुका है। वह अपने ट्रक में ड्रग्स छिपाकर लाता था। उसका पंजाब व हरियाणा के ड्रग्स तस्करों से सीधा कनेक्शन है, जो पाकिस्तान से ड्रग्स मंगाकर देते हैं।
पाउच, चॉकलेट के रैपर में भी सप्लाई: चाय डिस्पोजल, चॉकलेट के रैपर, गुटखे की पाउच, माचिस की डिब्बी से समेत अलग-अलग वस्तुओं में ड्रग्स की तस्करी की जाती है, ताकि किसी को शक न हो। ले जाने में भी किसी तरह की दिक्कत न हो। मनमोहन ने बेचे 2 करोड़ के : मनमोहन से 200 लोग जुड़े हुए हैं जो ड्रग्स खरीदते हैं। मनमोहन ने पिछले ढाई साल में दो करोड़ रुपए का ड्रग्स बेचा है। आरोपी के खाते में 250 बार ट्रांजेक्शन हुआ है। 21 अगस्त को एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि वेदांत वाटिका के पास 1 व्यक्ति अपने पास हेरोइन(चिट्टा) रखा है। जिसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। खुफिया सूचना मिलते ही अधिकारियों ने आरोपियों को फौरन गिर तार करने के निर्देश दिए। जिसके कबीर नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम ने आरोपी की घेराबंदी की।आरोपी का नाम मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू निवासी हीरापुर था। पुलिस ने जब जग्गू की तलाशी ली तो उसके पास हेरोइन मिली।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पंजाब का तस्कर उसे माल खपाने के लिए देता है, जिसे वह यहां अपने डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को देता था। फिर दोनों डिस्ट्रीब्यूटर अन्य लोगों को सप्लाई करते थे। पुलिस में जग्गू से मिले इनपुट के बाद हीरापुर क्षेत्र के वीर सावरकर नगर, जरवाय तालाब के पास स्थित मकान और आरडीए कॉलोनी में एकसाथ रेड मारी।जहां आरोपी मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू की पत्नी जसप्रीत कौर, विजय मोटवानी, नितिन पटेल और दिव्या जैन को पकड़ा गया।पुलिस को तलाशी में मकान से भी नशीला पदार्थ मिला है। जांच में पाया गया कि आरोपी विजय मोटवानी अपने दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर हेरोइन(चिट्टा) खपाने का काम करता था।इस मामले में 2 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिर तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 27&.19 ग्राम हेरोइन(चिट्टा) बरामद किया गया। 1 दोपहिया वाहन और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में धारा 21बी, 21सी, 29 एनडीपीएस एक्ट और 111 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
फर्जी अकाउंट से साइबर ठगी का भंडाफोड़ किया, 4 गिर तार
साइबर अपराधों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सुपेला थाना पुलिस ने यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों और दो नाबालिगों को गिर तार किया है। गिर तार आरोपियों में सचिन यादव (18 वर्ष) निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर कुरूद थाना जामुल जिला दुर्ग और राहुल निषाद (19 वर्ष) निवासी गोपाल नगर कुरूद थाना जामुल जिला दुर्ग शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।पुलिस को गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से यूल अकाउंट की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि दुर्ग के नरेश कुपाल पिता कृष्णा कुपाल निवासी ढांचा भवन, जामुल ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुपेला में अपना खाता खुलवाया था। उसने खाता खोलने के लिए अपने व्यक्तिगत पहचान दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि प्रस्तुत किए थे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि नरेश कुपाल को पूरी जानकारी थी कि उसके खाते का उपयोग ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने और अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए किया जाएगा। इसी खाते में साइबर ठगी से जुड़ी रकम ?1,19,098 जमा हुई थी। आरोपी ने इस रकम को अपने खाते में डालकर बेईमानी से अवैध धन अर्जित किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 991/25 दर्ज किया। आरोपियों पर धारा &17(2), &18(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों और दो नाबालिगों को गिर तार किया और फिर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इनोवा कार से लाखों का गांजा जब्त, युवती समेत तीन गिर तार
गरियाबंद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 01 क्विंटल 90 किलो गांजा पकड़ा है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी पकड़ी गई है। यह गांजा उड़ीसा से गरियाबंद होते हुए जबलपुर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। इस प्रकरण में तीन आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। वहीं इनोवा समेत दो कार भी जप्त की गई है।
बता दें कि, मुखबिर की सूचना पर छुआ से लगातार पीछा करते हुए मालगांव इलाके में इनोवा समेत दो कार को पुलिस वाहन सी.पी.आर से ठोकर मारकर रोका गया। कार में सवार दो युवक और एक युवती को गिर तार किया गया। गिर तार तस्करों ने बताया कि जबलपुर में गांजे की कीमत ’यादा मिलने के कारण वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर ले जा रहे थे। एसडीओपी निशा सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है और आगे भी ऐसी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। पकड़े गए तस्करों के अलावा कुछ तस्कर फरार हैं उनकी भी खोज खबर ली जा रही है।
कार के सीक्रेट चैंबर में छिपाकर कर रहे थे गांजा तस्करी, 5 गिर तार
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की रायपुर इकाई ने गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. कार में जगह-जगह सीक्रेट चैंबर में गांजा भरकर आरोपी तस्करी को अंजाम दे रहे हैं. इनपुट के आधार पर सक्ति जिले से 5 आरोपियों को दबोचा गया, जिनके कब्जे से &9.88& किलोग्राम गांजा बरमाद किया है. जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने सक्ति जिले में एक संदिग्ध कार को पकड़ा. कार की तलाशी लेने पर, टेप से लिपटे 4& पैकेट मिले, जिनमें &9.88& किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा होना पाया गया. जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है।
अवैध गांजा के साथ & युवक पकड़े गए
भाटापारा जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के स त निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान में पुलिस ने दाऊ कृष्ण कुमार वार्ड में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने, बेचने व परिवहन करने वाले युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों में सुमीत साहू उर्फ पांडू निवासी कसडोल, नीरज यादव इन्द्र कॉलोनी कसडोल, जीत रजक निवासी अजुनी भाटापारा प्रमुख रूप से शामिल हैं। उपरोक्त युवकों से पुलिस ने एक किलो 0.&2 ग्राम गांजा बरामद किया है, साथ ही बेचे गए गांजा की रकम 8000 रुपये नगद एवं तीन नग मोबाइल सेट के अलावा दोपहिया मोटरसाइकिल पैशन प्रो ष्टत्र 22 क्क 6515 को ज़ब्त किया है। उपरोक्त गांजा तस्करों के विरुद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।