रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 42 अफसरों को इधर से उधर किया है। इस कड़ी में एसीएस रिचा शर्मा को पंचायत, और मनोज पिंगुआ को वन विभाग का प्रभार दिया गया है। इसी कड़ी में मुख्य मंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के साथ-साथ चेयरमैन पॉवर कंपनी का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे। निहारिका बारिक को गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग आदेश जारी कर दिए गए हैं।


Tags: