अनगिनत चाकू मारेंगे, रील बनाकर बदमाश ने पुलिस को चुनौती दी

Update: 2026-06-28 08:38 GMT

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार सोशल मीडिया में अपराधी अपनी छवि ऊंची दिखाने के लिए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला रायपुर के D.D. नगर थाने इलाके के चंगोराभाठा के रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया मे वीडियो अपलोड किया।

जिमसें वह कहते हुए दिख रहा है कि हमारा खेल ही निराला है, 302 के खेल मे ,अनगिनत चाकू मारेंगे कि चाहे जिंदगी निकल जाए रायपुर के जेल मे वहीं दूसरे वीडियो एक युवक और युवती मिलकर अश्लील गाली-गलौच करते हुए और धमकी देते हुए वीडियो हर दिन अपलोड करते है।

जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है, कि लड़कें और लड़कीं को पुलिस की कोई खौफ नहीं नज़र आ रहा है कोई भी डर नहीं है इस तरह की धमकी देते हुए युवक (कमीने) नामक आईडी बना रखी है।


Tags:    

Similar News