पति ने की नर्स पत्नी की पिटाई, बेटी सांवली पैदा होने पर लगाया चरित्र पर आरोप

छग न्यूज़

Update: 2021-11-25 06:40 GMT
Click the Play button to listen to article

बिलासपुर। बेटी के सांवली होने की वजह से पति नर्स पत्नी के चरित्र पर शंका करता है। इसकी बात को लेकर उसने बुधवार को पत्नी की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय महिला निजी अस्पताल में काम करती हैं। उसकी शादी सात पहले हुई थी। इसके बाद से वह अपने पति के साथ रह रही हैं। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके दो बच्चे हैं। छोटी बेटी ढाई साल की है। बेटी का रंग सांवला होने के कारण पति उनके चरित्र पर शंका करने लगा। साथ ही इसी बात को लेकर आए दिन परेशान करते हुए विवाद भी करने लगा।

महिला ने बताया कि इसी बात को लेकर उसके पति ने सोमवार को तलाक की बात कहते हुए मारपीट की। पति की पिटाई से आहत महिला ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद बुधवार को मामले की शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि ढाई साल पहले उनकी बेटी हुई थी। अस्पताल से घर पहुंचने के बाद ही पति ने बेटी के सांवली होने पर उनके चरित्र पर सवाल उठा दिया। इसके बाद से वह आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान करने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। पहले तो महिला परिवार को बचाने के लिए सब कुछ सहती रही। बाद में उनकी हरकतें बढ़ने लगी। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की है।

Tags:    

Similar News