पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तलाक से पहले उठाया ये खौफनाक कदम

छग

Update: 2024-05-09 17:54 GMT
दुर्ग। दुर्ग जिले में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मरने से पहले उसने 7 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। वो अपनी पत्नी से विवाद के चलते काफी परेशान था। उसका तलाक का केस भी चल रहा था। 9 मई को उसकी पेशी थी। कोर्ट जाने से पहले ही वो फंदे पर झूल गया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, सुमित कुमार गिरी निवासी जागृति चौक कैंप ने सुसाइड नोट लिखा है कि 2019 में उनकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बावजूद इसके उन दोनों के बीच नहीं बनी। पत्नी उससे तलाक नहीं लेना चाहती थी। इनका केस दुर्ग कोर्ट में चल रहा था। सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि, वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।


पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी थी। सुमित जब उनसे मिलने जाता तो वो उसे बच्चों ने मिलने नहीं देती थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। आत्महत्या की सूचना मिलने पर छावनी पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में उसके शव का पीएम किया गया। सुमित अंबिकापुर में एक निजी कंपनी में जॉब करता था। उसकी पत्नी भिलाई में जॉब करती है। सुमित और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमित ने अपनी पति से तलाक के लिए आवेदन किया था। जबकि सुमित की पत्नी उसे तलाक नहीं देना चाहती थी।
Tags:    

Similar News