जीजा-साले को वाहन ने रौंदा, एक की हुई मौत

छग

Update: 2024-05-20 10:52 GMT

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में सवार जीजा साले बुरी तरह घायल हो गए। इसमें साले शीतल यादव की मौत हो गई है। वहीं जीजा मानिकचंद यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कुम्हारी पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात कांजीहाउस के पास की है। मृतक की पहचान शीतल यादव निवासी मंदिर हसौद ग्राम खुटेरी के रूप में हुई है। उसका कोई रिश्तेदार बीमार था। उसे देखने के लिए शीतल यादव बाइक में अपने जीजा मानिकचंद यादव के साथ रविवार रात को भिलाई आ रहा था। जैसे ही वो कांजीहाउस के पास पहुंचा कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस की 112 की टीम मौके पर पहुंची। उन लोगों दोनों को गंभीर हालत में कुम्हारी शासकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां शीतल यादव को मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही मानिकचंद यादव को रायपुर रेफर किया गया। कुम्हारी पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा है।


Tags:    

Similar News