पति-पत्नी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी ठोकर, महिला की हुई मौके पर मौत
छग
कोरबा। उरगा हाटी राजमार्ग में भैंसमा के समीप हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मारी है. हादसे में मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई है, जबकि पति प्यारे लाल गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि मायके ढोंगदरहा से पति के साथ केनिया कुमारी लौट रही थी. पति दीपका थाना अंतर्गत नेहरू नगर बतारी एसईसीएल कर्मी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया. उरगा पुलिस मौके पर पहुंची है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.