अभिनव सिटी 'आवास मेले' के दूसरे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, आज अंतिम दिन सुनहरा मौका
पहले दिन की सफलता के बाद दूसरे दिन भी ग्राहकों में दिखा भारी उत्साह, अपार्टमेंट और प्लॉट्स की स्पॉट बुकिंग जारी
रायपुर: रायपुर के मोवा, दलदल सिवनी स्थित 'अभिनव सिटी' में चल रहे तीन-दिवसीय भव्य 'आवास मेले' के दूसरे दिन भी शहरवासियों और निवेशकों का भारी हुजूम देखने मिला। प्रतिष्ठित रियल एस्टेट डेवलपर 'अष्टविनायक रियल्टीज़' और 'अभिनव बिल्डर्स' के इस संयुक्त प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। प्रकृति की हरियाली और आधुनिक सुख-सुविधाओं के इस बेहतरीन संगम को देखने के लिए वीकेंड के पहले दिन यानी शनिवार को सुबह से ही लोग सपरिवार पहुंचना शुरू हो गए थे।
विजिटर्स और बुकिंग्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, पहले दिन के शानदार रिस्पॉन्स के बाद कल दूसरे दिन उत्साह दोगुना हो गया। मेले के दूसरे दिन लगभग 100 विजिटर्स ने प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया और इसकी भव्यता को करीब से देखा। ग्राहकों के इसी भरोसे के चलते कल 15 नई बुकिंग्स हुईं। लगातार हो रही बुकिंग्स यह साबित करती हैं कि 'अभिनव सिटी' रायपुर का सबसे पसंदीदा और सुरक्षित रेजिडेंशियल डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। इस प्रकार बीते दो दिनों में कुल 250 विजिटर्स ने इस आवास मेले में शिरकत की और कुल 42 बुकिंग्स अब तक दर्ज की गई हैं।
प्रीमियम ऑप्शंस और स्पॉट बुकिंग पर गिफ्ट्स का आकर्षण
मेले में आए लोग विशेष रूप से गार्डन फेसिंग व कॉर्नर प्लॉट्स और रेडी-टू-मूव-इन स्टाइल वाले सर्वसुविधायुक्त 2 और 3 बीएचके लग्ज़री अपार्टमेंट्स (सुपर बिल्ट-अप एरिया क्रमश: 1066, 1125 और 1317 वर्ग फुट) की पूछताछ और बुकिंग में रुचि दिखा रहे हैं। विजिट पर और अपार्टमेंट की स्पॉट बुकिंग पर मिल रहे 'निश्चित उपहार' ने भी खरीदारों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। इसके अलावा, अंबुजा मॉल और बालाजी हॉस्पिटल से महज़ कुछ ही मिनटों की दूरी जैसी प्राइम लोकेशन ने लोगों को बेहद आकर्षित किया है।
प्रबंधन ने व्यक्त किया आभार
दूसरे दिन की इस अभूतपूर्व सफलता पर अष्टविनायक रियल्टीज़ के सीएमडी, संतोष लोहाना ने कहा,
"दूसरे दिन रायपुर वासियों ने जो प्यार और भरोसा 'अभिनव सिटी' पर दिखाया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। हमारा लक्ष्य केवल घर बेचना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, अपग्रेडेड और इको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल देना है, जिसे लोग यहाँ आकर प्रत्यक्ष रूप से महसूस कर रहे हैं।"
वहीं, कंपनी के एमडी, प्रकाश लोहाना और विजय तनवानी ने संयुक्त रूप से कहा,
"कल शनिवार को जो भीड़ उमड़ी, उसने हमारे उत्साह को और बढ़ा दिया है। आज इस आवास मेले का अंतिम दिन है। जो लोग अपने परिवार के साथ आज नहीं आ पाए हैं, उनके लिए अपने सपनों का घर साकार करने और एक बेहतरीन इन्वेस्टमेंट करने का कल आखिरी और सबसे बड़ा मौका है।"
आज मेले का समापन (अंतिम दिन)
यह भव्य आवास मेला आज अपने अंतिम दिन में प्रवेश करेगा। आयोजकों ने रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे इस रविवार को सपरिवार आएं, विश्वस्तरीय सुविधाओं (10 विशाल गार्डन्स, भव्य मंदिर, मिनी थिएटर, आधुनिक जिम और स्विमिंग पूल) का अनुभव करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
आयोजन का संक्षिप्त विवरण
आयोजन: अभिनव सिटी भव्य आवास मेला (अंतिम दिन)
दिनांक: 5 जुलाई 2026 (रविवार)
स्थान: अभिनव सिटी, अंबुजा मॉल के पीछे, साइंस सेंटर के पास, दलदल सिवनी, मोवा, रायपुर (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 8516003000