होटल संचालक ने युवक पर किया जानलेवा हमला

Update: 2022-05-08 05:22 GMT

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के काठाकोनी में कोल्डड्रिंक नहीं पिलाने पर होटल संचालक ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत की है। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।सकरी क्षेत्र के काठाकोनी में रहने वाला प्रवीण दुबे शुक्रवार की रात 10 बजे अपने घर से टहलने के लिए निकला था। रात 10.30 बजे वह गांव के मुख्य मार्ग में बैठकर मोबाइल में क्रिकेट का मैच देख रहा था। इसी दौरान गांव में रहने वाला राजेश यादव वहां आया। उसने प्रवीण को कोल्डड्रिंक पिलाने के लिए कहा।

मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए प्रवीण के सिर में राड से हमला कर दिया। हमले में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर राजेश ने अपने होटल में आकर गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत की है। उसने बताया कि प्रवीण रात 10 बजे उनकी होटल में आया था। इस दौरान उसने पीने के लिए पानी मांगा। होटल बंद होने के कारण राजेश की बहन ने पानी नहीं होने की बात कही। इस पर उसने राजेश की बहन से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने राजेश से मारपीट की। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


Tags:    

Similar News