चिल्फी घाटी में लगा भारी जाम, ट्रक में तकनीकी खराबी आने से यातायात बाधित

छग

Update: 2025-12-07 12:24 GMT

कबीरधाम। जिले से होकर गुजरने वाली NH 30 चिल्फी घाटी में आज दोपहर से भारी जाम की स्थिति बनी हुई है. नागमोरी मोड़ पर एक ट्रक में तकनीकी खराबी आने से वह वहीं खड़ी हो गई और उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है.

जानकारी के अनुसार जाम दोपहर 1 बजे से लगा हुआ है और अब तक करीब 300 से ज्यादा वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं. चिल्फी घाटी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें नजर आ रही हैं, जिससे यात्रियों और वाहनचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चिल्फी पुलिस मौके पर मौजूद है और यातायात को सुचारू करने के लिए प्रयास जारी है.


Tags:    

Similar News