स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी बंगला का किया निरीक्षण
छग
Balod. बालोद। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बालोद जिले के प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी बंगला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायज़ा लिया। मंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं एवं स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।
मरीजों ने अपनी बात रखी जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूर न जाना पड़े। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और मरीजों के लिए आवश्यक जांच सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री के दौरे से स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और मरीजों में उत्साह का माहौल देखा गया।