Korba. कोरबा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोरबा जिले स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध इंदिरा गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्रियों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का गहन अवलोकन किया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी स्थिति और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अस्पताल प्रबंधन और अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर और सुदृढ़ बनाया जाए ताकि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक तक प्रभावी और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस निरीक्षण को क्षेत्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अस्पताल स्टाफ और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Tags: