हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

छग

Update: 2026-05-23 17:57 GMT
Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले में बसंतपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कौरिनभांठा क्षेत्र में एक युवक हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है और क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है।

सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से वही धारदार चाकू बरामद किया, जिसका उपयोग वह दहशत फैलाने में कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेतराम यादव उर्फ खतम (23 वर्ष), निवासी कौरिनभांठा, थाना बसंतपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में
अपराध क्रमांक
184/25 और 307/25 के तहत गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। इसके बावजूद वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा। वर्तमान में पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 242/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Tags:    

Similar News