गायक स्व. ज़ुबिन गर्ग के परिजनों से मिले राज्यपाल डेका

Update: 2025-10-14 08:45 GMT

रायपुर/असम। राज्यपाल रमेन डेका देश के सुप्रसिद्ध गायक स्व. ज़ुबिन गर्ग के निवास स्थान पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। राज्यपाल ने उनकी धर्मपत्नी एवं पिताजी से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

साथ ही राज्यपाल रमेन डेका अपने असम प्रवास के दौरान सोनितपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध महाभैरव मंदिर पहुंचे और वहां विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश सहित समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


Tags:    

Similar News

null