रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य भेंट कर राज्यपाल को 6 से 8 जून 2025 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आम महोत्सव के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का न्यौता दिया।
साथ ही उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार की गतिविधियों से भी अवगत कराया।