ग्राम लखराम के कृषक श्री रामकुमार भोई के पास 10 एकड़ से अधिक खेत है। उनका भी 3 वर्ष का सिंचाई कर माफ हुआ है। श्री भोई ने कहा कि 5 हार्स पावर तक के मुफ्त बिजली कनेक्शन के बाद सिंचाई कर माफ होने से किसानों को मुफ्त बिजली और पानी मिल रहा है, जिससे हम किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन संभाग खारंग अर्न्तगत 3 वर्षो में 1 लाख 93 हजार 759 किसानों के 12 करोड़ 50 लाख 86 हजार रूपए सिंचाई कर माफ किये। जिसमें वर्ष 2018-19 में 66 हजार 852 किसानों का 10 करोड़ 37 लाख 71 हजार, वर्ष 2019-20 में 61 हजार 994 किसानों का 1 करोड़ 4 लाख 84 हजार और वर्ष 2020-21 में 64 हजार 913 किसानों का 1 करोड़ 8 लाख 31 हजार रूपए सिंचाई कर माफ हुए। इसी तरह जल संसाधन संभाग कोटा अंतर्गत वर्ष 2018-19 में 19 हजार 732 किसानों को 79.15 लाख, वर्ष 2019-20 में 17 हजार 899 किसानों का 39.92 लाख और वर्ष 2020-21 में 15 हजार 718 किसानों का 20.52 लाख रूपए सिंचाई कर माफ किया गया।