माना कैंप में सुशासन तिहार 2026 समाधान शिविर, 463 आवेदन में 114 का मौके पर निपटारा

छत्तीसगढ़

Update: 2026-05-04 16:53 GMT
Raipur रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार रायपुर विकासखंड के नगर पंचायत माना कैंप के संस्कृतिक भवन माना कैंप प्रांगण में सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 463 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 114 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत माना कैंप के अध्यक्ष संजय यादव ने पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग द्वारा 11 प्रकरणों का निराकरण, परिवहन विभाग द्वारा 09 प्रकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच प्रकरण, खाद्य विभाग द्वारा 11 प्रकरण, उज्ज्वला योजना 6 लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किया गया, आयुष विभाग द्वारा 14 एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 लोगों का इलाज किया गया।
इस अवसर पर पार्षदगण लोकमती ठाकुर, अंजना चौधरी, रीना शाह, काजल मंडल, उर्मिला चौहान, राखी मंडल, गिरजाशंकर , एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम नंदकुमार चौबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ बाजपेई सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News