शादी समारोह में सोने की चेन चोरी

Update: 2022-05-09 09:18 GMT

बिलासपुर। रतनपुर महामाया मंदिर में आयोजित शादी समारोह में गोलगप्पे खाते समय महिला की सोने की चेन गायब हो गई। कुछ समय बाद महिला को घटना के बारे में पता चला। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने चेन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत रतनपुर थाना में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंगेली जिले की रहने वाली नीतू सोनी पति सत्येंद्र सोनी गृहणी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बीते तीन मई को रतनपुर मंदिर में शादी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में परिवार समेत शामिल थी। इस दौरान अन्य रिश्तेदार भी पहुंचे थे। सभी अपने-अपने काम पर व्यस्त थे। इसी दौरान नीतू अपने रिश्तेदारों के साथ गोलगप्पे स्टाल के पास खड़ी होकर गोलगप्पे खा रही थी। वहां पहले से ही भीड़ थी। करीब 10 मिनट बाद गुपचुप खाकर दूसरे जगह चली गई।

इसी बीच उसके रिश्तेदार महिला की नजर नीतू के गले में पड़ी। तब सोने की चेन गायब थी। उन्होंने नीतू सोनी को इसकी जानकारी दी। नीतू ने घबरा गई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। किसी अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चेन छिनकर भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने रतनपुर थाना में लिखित में शिकायत की है। अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।


Tags:    

Similar News