सरकारी कर्मचारी से लेकर व्यापारी तक जुआ में खूब उड़ा रहे पैसा

Update: 2025-10-21 09:50 GMT

बीजापुर। जिले के भोपालपट्टनम में पिछले करीब 4-5 दिनों से लगातार जुए का खेल चल रहा है। जिसका अब एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सरकारी कर्मचारी से लेकर व्यापारी तक नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की दिवाली की रात भी लाखों रुपए का खेल चला है।

दरअसल, भोपालपट्टनम पुलिस थाना से महज डेढ़ से दो किमी की दूरी पर सड़क से 50 मीटर अंदर रात में जुएं की महफिल सज रही है। फड़ में सिर्फ भोपालपट्टनम इलाके के लोग ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना से बड़ी संख्या में जुआरी खेलने पहुंच रहे हैं। दिवाली की रात भी यहां जबरदस्त खेल चला है।फड़ में जुआ खेलते हुए का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ग्रीन मैट पर बैठकर जुआ खेलते कुछ लोग नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इसमें कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। एक दिन पहले रात में यहां बवाल भी हुआ है।

बीजापुर के व्यापारी संघ अध्यक्ष ईश्वर सोनी ने कहा कि, कहीं भी खेला जा रहा हो, जुआ बंद होना चाहिए। यह समाज की एक कुरीति है। कई घर बर्बाद होते हैं। जुआरियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जरूरी है।

Tags:    

Similar News

null