पर्यावरण संरक्षण के लिए पीएम आवास के हितग्राहियों को किया जा रहा नि:शुल्क पौधों का वितरण

छग

Update: 2025-06-24 15:25 GMT
Raigarh. रायगढ़। जिले में पर्यावरण को संरक्षित करने और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 के तहत जनपद पंचायत रायगढ़ एवं पुसौर के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत हितग्राहियों को उनके आवास में वृक्षारोपण हेतु नि:शुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल जिले को हरा-भरा बनाना है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित कर एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य की नींव रखना भी है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा आवास हितग्राहियों को अपने घरों के आसपास पौधे रोपने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रत्येक हितग्राहियों को दो-दो पौधे नि:शुल्क प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे अपने परिवेश को हरित और स्वच्छ बना सकें।

सामुदायिक जागरूकता और सक्रिय भागीदारी
अभियान के तहत पौधों का वितरण सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के लिए नहीं, बल्कि लोगों को प्रकृति से जोडऩे और उनकी सामाजिक जिम्मेदारी को समझाने के लिए किया जा रहा है। जिला प्रशासन की योजना है कि इस कार्यक्रम से हर एक परिवार पर्यावरण के प्रति अपनी भूमिका निभाए और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण करें। एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 के तहत जिले के हर नागरिक के लिए एक अवसर है कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएँ। यह अभियान न केवल जलवायु परिवर्तन से लडऩे में मदद करेगा, बल्कि सामुदायिक एकता और जागरूकता को भी बढ़ावा देगा। जिला प्रशासन ने सभी निवासियों, छात्रों, शिक्षकों और संगठनों से आग्रह किया है कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को हरित बनाने में योगदान दें।
Tags:    

Similar News