पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने बृजमोहन अग्रवाल के पिता को दी श्रद्धांजलि
छग
Raipur. रायपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद, प्रख्यात विचारक एवं लेखक प्रो. राकेश सिन्हा रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल के पूज्य पिताजी के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रो. सिन्हा ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
उनके आत्मीय स्नेह और श्रद्धांजलि ने परिजनों को भावनात्मक संबल प्रदान किया। इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने प्रो. सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “उनका यह आत्मीय व्यवहार और हमारे परिवार के प्रति सम्मान उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। हम उनके इस भाव के लिए हृदय से आभारी हैं।”