भाजपा स्थापना दिवस पर रायपुर के एकात्म परिसर में ध्वजारोहण

छग

Update: 2025-04-06 10:36 GMT
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित जिला कार्यालय एकात्म परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी का ध्वज फहराया।


इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी की गौरवशाली परंपराओं को स्मरण करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया गया। भाजपा स्थापना दिवस पर यह आयोजन पार्टी की एकता, सेवा और संगठन के मूल सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करता है।
Tags:    

Similar News