Raipur. रायपुर। मौदहापारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने रात्रे परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी सद्दाम अहमद ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 जनवरी 2025 को जब वह मार्केट से घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। किसी तरह बचकर भागने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे चाकू, छड़ और मुक्कों से पीटा।


पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की और सुबह रेड कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। रात्रे परिवार के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज हैं। इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक केसरी नंदन नायक के निर्देशन में मौदहापारा थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
अंकुश रात्रे (23)
विकास रात्रे (21)
मुस्कान रात्रे (25)
रोशनी रात्रे (21)
मीरा रात्रे (42)
सभी आरोपी मौदहापारा थाना क्षेत्र के स्वीपर मोहल्ला के निवासी हैं।
Tags: