रायपुर। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन हो गया है, छग बीजेपी ने इसकी जानकारी X में साझा करते बताया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा के निधन के समाचार से पूरा भाजपा परिवार स्तब्ध हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।ॐ शांति!

मंत्री रामविचार ने जताया दुख 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत ही है। उनका सामाजिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा के कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। माँ महामाया से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।ॐ शांति!

बीजेपी नेता अजय जामवाल का X पोस्ट 

भाजपा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

Tags: