भिलाई में फायरिंग, हमलावरों का निशाना चूकने से बचा युवक

Update: 2025-11-15 10:22 GMT

दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात फायरिंग की गई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर उस पर गोली चलाई। निशाना चूक जाने से युवक की जान तो बच गई, लेकिन फायरिंग के दौरान उसे कान के पास हल्की चोट जरूर आई है। घटना जामुल थाना इलाके की है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना स्थल से गोली के अवशेष बरामद किए गए हैं। साथ ही आसपास की दीवारों पर फायरिंग के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। जिससे यह पुष्टि होती है कि, हमलावर एक से अधिक बार गोली चलाकर विकास प्रजापति नाम के युवक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। वजह पुरानी रंजिश हो सकती है।

पुलिस ने अभी तक अपराध दर्ज नहीं किया है।

Tags:    

Similar News

null