खाली मकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

छग

Update: 2023-03-11 12:11 GMT

कांकेर। शनिवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राहत की बात ये रही कि इस मकान में कोई नहीं था। जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शहर के जवाहर वार्ड में सुबह अचानक आग भड़की थी। आस-पास जब धुआं फैला, तब लोगों को इस बात की जानकारी लगी। इसके बाद डरे सहमे लोग बाहर निकले। फिर फायर ब्रिगेड़ को इस बात की सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

आग कैसे लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। बताया जा रहा है कि इस मकान में कोई रहता नहीं था, मकान में घर और दुकान के पुराने समान रखे हुए थे। अभी आग लगने से नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। ये मकान रमेश ठाकुर का बताया जा रहा है। रमेश फिलहाल दूसरे इलाके में मकान बनाकर रहने लगे हैं। जिसके चलते यह मकान खाली था।


Tags:    

Similar News