वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छग
Raipur. रायपुर। हास्य कविता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इंसान की उम्र से कहीं अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उसने अपने जीवन के वर्षों को कैसे जिया। डॉ. दुबे जी ने अपने जीवन को सार्थकता, हास्य और संस्कृति के उजास से भर दिया।
मंत्री चौधरी ने कहा कि डॉ. दुबे एक जिंदादिल व्यक्तित्व थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भावनाओं और भाषा को अपनी रचनाओं के माध्यम से देश-विदेश में मंचों तक पहुँचाया। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनके कृतित्व और साहित्यिक योगदान सदैव हम सबके दिलों में जीवित रहेंगे।