वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया जलाशयों, ऑक्सीजोन और नालंदा परिसर का निरीक्षण

छग

Update: 2025-06-21 18:58 GMT
Raigarh. रायगढ़। राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शनिवार को रायगढ़ जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण अभियान में उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और आमजन की मांगों को प्राथमिकता देने के संकेत दिए।
नालंदा परिसर और ऑक्सीजोन का निरीक्षण
वित्त मंत्री ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ऑक्सीजोन परियोजना का निरीक्षण किया, जहां प्लांटेशन, ओपन एयर जिम, कम्युनिटी स्पेस और सड़क निर्माण की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सड़क कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया। मंत्री चौधरी ने पटेलपाली सब्जी मंडी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने शेष बचे शेड निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।
ग्रामीण इलाकों के जलाशयों का निरीक्षण और आदेश
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बड़े हल्दी गांव के जलाशय में ग्रामीणों द्वारा डेम पर रैंप निर्माण की मांग पर तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोड़ेकेला जलाशय, बाघाडोला, मंशाटार और सिंहा जलाशयों का भी निरीक्षण किया और वहां जीर्णोद्धार, गेट, हेड स्लूज़, वेस्ट वेयर और नहर लाईनिंग की स्थिति की समीक्षा की। ग्रामीणों द्वारा जल भराव क्षमता बढ़ाने, बिजली पोल शिफ्टिंग, मुरूम डलवाने और नहरों से जलाशयों को जोड़ने जैसी मांगों पर वित्त मंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही कर समाधान देने के निर्देश दिए।
उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारी
निरीक्षण के दौरान नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जितेंद्र यादव, एसडीएम महेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वित्त मंत्री ने बड़े हल्दी, बासनपाली, सिंहा, बाघाडोला, सोड़ेकेला और मंशाटार जलाशयों को केलो डेम की नहरों से जोड़ने की संभावनाएं तलाशने का आदेश भी दिया, जिससे वर्षा के पूर्व जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
Tags:    

Similar News