नगर पंचायत में मारपीट, एकाउंटेंट ने इंजीनियर के खिलाफ लिखवाई रिपोर्ट

छग

Update: 2026-05-09 08:14 GMT

गरियाबंद। देवभोग के नगर पंचायत में सीएमओ का चेंबर अखाड़ा बन गया. चेंबर में सीएमओ के सामने ही एकाउंटेंट से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एकाउंटेंट संदीप चंद्राकर की कुछ लोग पिटाई करते दिख रहे है. इस बीच संदीप भी एक सरदार की पगड़ी निकाल कर पिटाई करते दिख रहा है. सीएमओ बीच बचाव के मुद्रा में नजर आ रहे हैं, जबकि इंजीनियर खड़े होकर तमतमाते दिख रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, घटना 7 मई के शाम 5 बजे के बाद का बताया गया है. मारपीट के बाद संदीप की शिकायत पर इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक और उनके तीन सहयोगी के खिलाफ मामला थाने में दर्ज किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर संदीप चंद्राकर के खिलाफ देवभोग पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.

थाना प्रभारी फैजुल शाह हुदा ने कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है. सीएमओ दुष्यंत साहू से घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई थी, लेकिन उस वक्त उनके द्वारा रिकॉर्डिंग होने से इंकार कर दिया गया था. अब वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए सीएमओ को पत्र लिख जानकारी मांगी जा रही है.

Tags:    

Similar News