ग्राम खट्टी में मनाया गया प्रक्षेत्र दिवस

छग

Update: 2023-02-08 14:10 GMT
गरियाबंद। कृषि विज्ञान केन्द्र, गरियाबंद के द्वारा विगत दिवस ग्राम खट्टी में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम खट्टी में कृषि विज्ञान केन्द्र, गरियाबंद द्वारा चना फसल, किस्म आर.वी.जी. 202 पर क्रियान्वित समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन में अपनाये गये उन्नत तकनीक की जानकारी किसानों को प्रदान किया गया। साथ ही साथ भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने हेतु फसल परिवर्तन अर्थात फसल चक्र में धान के बाद दलहनी फसल लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ.शालू अब्राहम (विषय वस्तु विशेषज्ञ, सस्य विज्ञान) ने किसानों को चना फसल में जैव उर्वरक (राईजोबियम एवं पी.एस.बी.) से बीज उपचार का महत्व एवं इस प्रदर्शन में अपनाये गये उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनीष चौरसिया के द्वारा चने में विभिन्न कीट एवं बीमारियों के लक्षण एवं उनके नियंत्रण के बारे में जानकारी दिया गया। इस मौके पर डॉ. ईशू साहू (विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी) ने बाड़ी के रख रखाव एवं सालभर मौसमी सब्जियों और फलों के उत्पादन की जानकारी प्रदान की। परिचर्चा के बाद इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों को प्रदर्शित खेतों में सीड ड्रिल द्वारा कतार से बोये गये चना फसल का अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सरोज निषाद द्वारा किसानों को अन्तर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के अन्तर्गत लद्यु पोषक अनाज जैसे कोदो, कुटकी, रागी का कम पानी, उर्वरक और कीटनाशकों के साथ कम उपजाऊ मिटट्ी में उत्पादन एवं इनके पोषक गुणों के प्रति जागरुक कराया गया। इस कार्यक्रम में कृषक मित्र के साथ 50 किसान उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News

-->