जिला पंचायत रायगढ़ की नव निर्वाचित अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल ने ली शपथ, मौजूद रहे मंत्री ओपी चौधरी
रायगढ़। मंत्री ओपी चौधरी की मौजूदगी में जिला पंचायत रायगढ़ की नव निर्वाचित अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल ने शपथ ली। मंत्री ओपी चौधरी ने अपने X हैंडल में लिखा, आज जिला पंचायत रायगढ़ की नव निर्वाचित अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल , उपाध्यक्ष दीपक सिदार व सदस्यगणों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया , जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।