रायगढ़। जिले में बड़ा बवाल हो गया। जिंदल कोयला खदान के खिलाफ जारी आंदोलन अब भड़क उठा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना में टीआई कमला पुसाम बुरी तरह से घायल हो गई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, प्रदर्शनकारियों ने बस और कार में आग लगा दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके के लिए एसपी निकल चुके हैं। प्रदर्शन अभी जारी है और घटना स्थल पर भारी संख्या में में बल तैनात किया गया है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।