आरंग: आरंग पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत खेतों में पहुंचकर किसानों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने किसानों को OTP, UPI PIN, बैंक विवरण एवं पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की समझाइश दी।
साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। किसानों से स्वयं जागरूक रहने तथा परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Delete Edit

Tags: