खैरागढ़। जिला कलेक्टर खैरागढ़ छुईखदान गंडई अंतर्गत खैरागढ़ ब्लाक के ग्राम मुस्का , झोराझोरी, सर्रागोंदी, दुल्ली टोला के किसानों ने 2022-23 सत्र में चना का फसल बीमा करवाया था । भारी बारिश के चलते उक्त ग्रामीण क्षेत्रो में किसानों द्वारा उगाई गयी चना की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी थी। जिसके कारण किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते आज उपरोक्त ग्राम के सैकड़ो किसानों ने बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर चना की क्षति पूर्ति बीमा राशी का भुगतान शीघ्र प्रदान करने हेतु जिला कलेक्टर खैरागढ़ को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन सौपने हेतु ग्रामीण लाल राहुल सिंह सरपंच, कमला कोसरे उपसरपंच, माधव साहू धर्मेद्र , झब्बू, दिलीप पटेल, बसंत, सुखी, भूपेन टिशु, नारायण दवा, ईश्वर, संतराम , गोकुल, रवीकरण, लक्ष्मण साहू, चेतन पटेल, नेतराम, सुदर्शन, प्रहलाद, चोवा ,चैतन्य पटेल दुवाशू साहू जनक संतोष राकेश साहू , सुरेश तिवारी, नुनकरण, अनीश साहू, विनोद साहू, शैलेश पटेल, मुकुंद साहू, प्रेमचंद साहू, समारू रजक, हीरावन साहू, ज्ञान दास मानिकपुरी अमरूद साहू, श्याम, श्याम सुंदर साहू, अरुण पटेल, सीताराम साहू, धांसू साहू, बलि साहू गजेंद्र पटेल, हरि साहू, कल्याण दास मानिकपुरी, कुम्बू पटेल, दौलाल बेरबंशी, समस्त ग्रामवासी उपस्तिथ रहे।
Tags: