जाली नोट का कारोबार, CG में 2 और गिरफ्तार

छग

Update: 2024-08-02 04:38 GMT

जशपुर jashpur news । पुलिस ने जाली नोटों Fake note का व्यापार करने वाले एक गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस अभियान में दो आरोपी, ललित कुमार त्रिपाठी और अर्जुन राम पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संपत कुमार टोप्पो से 75 हजार रुपए के जाली नोट और 49 हजार रुपए के असली नोट बरामद किए गए। संपत कुमार टोप्पो की गिरफ्तारी के बाद उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही थी। बीते 30 जून को थाना बागबहार द्वारा ग्राम चिकनीपानी के भरारी नाला के पास घेराबंदी कर संपत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया।

chhattisgarh news संपत कुमार ने पूछताछ में ललित कुमार त्रिपाठी के माध्यम से जाली नोटों का व्यापार करने की जानकारी दी। जिसके आधार पर ललित कुमार त्रिपाठी और अर्जुन राम को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उनके पास से कोई जाली नोट या संबंधित उपकरण बरामद नहीं हुए।

मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम लगाई गई है। chhattisgarh

Tags:    

Similar News

-->