कमल विहार में नकली पनीर की फैक्ट्री, फ़ूड इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Update: 2025-08-07 11:51 GMT

रायपुर। राजधानी के कमल विहार कॉलोनी में नकली पनीर की फैक्ट्री पकड़ाई है। यह फैक्ट्री घर के एक हिस्से में संचालित हो रही थी।इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आने के लिए मना कर दिए। इस पर

फूड अधिकारी आयुक्त को इसकी जानकारी दी गई है। फैक्ट्री के संचालक चुनौती दे रहा है कि फूड अधिकारी को बुलवा लो मैं बात कर लूंगा। संचालक ने बताया कि पनीर छत्तीसगढ़ के बाहर से आ रहा। सूत्रों के अनुसार डालडा और पाम ऑयल से पनीर बन रहा है, मौके पर पहुंचे तो संचालक नकली पनीर का भंडाफोड़ न हो जाए इसलिए अंदर से अपने घर में ताला लगा दिया है। और घर के बाहर पनीर की डिलीवरी लेने आए आटो रिक्शा भी खड़ा है।

Tags:    

Similar News

null