राष्ट्रीय ध्वज फहराकर करें गर्व व एकता का अनुभव: Collector

छग

Update: 2024-08-08 16:17 GMT
Rajnandgaon. राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। इस गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आम जन में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। जिले में इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को तिरंगा रैली का आयोजन रामकृष्ण नगर से दोपहर 2.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में किया जाना है। 10 अगस्त को स्कूल एवं महाविद्यालयों में तिरंगा यात्रा का आयोजन, 12 अगस्त को स्कूलों में तिरंगा कॉन्सर्ट्स एवं 13 अगस्त को महाविद्यालयों में तिरंगा कॉन्सर्ट्स का
आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए वेबसाईट www.harghartiranga.com में सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा अंतर्गत युवा, वृद्ध, पुरूष, महिलाएं सभी शामिल हो सकते हैं और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर सकते है। जिससे राष्ट्रीय गर्व एवं एकता का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस में तिरंगे झंडे उपलब्ध रहेंगे, इसके साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा झंडा बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिले के नागरिकों की व्यापक सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान एवं तिरंगा मेला के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्वसहायता समूहों, सामाजिक संगठनों के सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट और निजी संगठनों को भी भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में तिरंगा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करें। ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में खरीदी को प्रोत्साहित करने, समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में तिरंगा फहराना सुनिश्चित करने कहा। पैम्पलेट, बैनर, स्टैण्डिज आदि के माध्यम से स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में देश भक्ति संगीत के साथ सार्वजनिक स्तर पर तिरंगा कॉन्सट्र्स आयोजित किए जाएंगे। कॉन्सट्र्स में तिरंगा एन्थम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में हर घर तिरंगा और जय हिन्द लिख सकेंगे। कैनवास का डिजाइन राष्ट्रीय ध्वज के समान 3 : 2 में होगा। हैशटैग हर घर तिरंगा : तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने और हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। प्रमाण पत्रों को सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga और #HGT2024 के साथ साझा किया जाएगा। तिरंगा यात्रा से संबंधित तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा एंथम सहित विभिन्न जानकारी हर घर तिरंगा वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Tags:    

Similar News

-->