आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18.285 किलो अवैध गांजा और 14 चक्का ट्रक जप्त
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
13 वर्षों से जनता से रिश्ता ने चलाया नशे के खिलाफ अभियान
जनता से रिश्ता की खबर से बढ़ी सख्ती, तस्करों पर कसा शिकंजा
जनता से रिश्ता की खबर सही साबित, ट्रक से अवैध गांजा बरामद
जनता से रिश्ता की मुहिम से नशे के कारोबारियों में मचा हड़कंप
जनता से रिश्ता की खबर के बाद महासमुंद में अवैध गांजा पकड़ा गया
जनता से रिश्ता की लगातार खबरों के बाद महासमुंद में कार्रवाई तेज
Mahasamund. महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक 14 चक्का ट्रक भी जप्त किया गया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को बैतारी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर वाहनों की सघन जांच शुरू की।
जांच के दौरान आबकारी टीम में आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बैग (वृत्त सरायपाली), हृदय कुमार त्रिपुड़े (वृत्त सांकरा), नीरज कुमार साह (वृत्त पिथौरा) तथा अनिल कुमार झरिया (वृत्त महासमुंद ग्रामीण) सहित अन्य कर्मचारियों की टीम मौजूद थी। टीम द्वारा एनएच-53 से गुजरने वाले भारी वाहनों को रोककर उनकी बारीकी से तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध 14 चक्का ट्रक को रोककर जांच की गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें सवार आरोपी ईरफान गौरी के पास से 18.285 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। टीम ने तत्काल मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरामद किए गए गांजे की कीमत बाजार में काफी अधिक आंकी जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने आरोपी ईरफान गौरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (पप) (सी) के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि नशीले पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध गांजा तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का मानना है कि लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।