Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मंगलवार को उत्कृष्टता अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर राज्य के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति रही। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत विशेष रूप से शामिल हुए।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्कृष्टता को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि इस प्रकार के अलंकरण कार्यक्रमों से कार्य संस्कृति में सकारात्मकता आती है और बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहन मिलता है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले विधानसभा परिसर में इस तरह के आयोजन समाज के लिए प्रेरक हैं।