पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जान बचाकर भागे माओवादी

छग

Update: 2023-03-24 15:30 GMT
नारायणपुर। राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने के कोशिश में रहते है। इसी बीच एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जानकारी के अनुसार, घटना बारसूर थाना इलाके का है। जवानों और नक्सलियों के बीच नारायणपुर पल्ली बारसूर मार्ग हुुई है। इसी दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई से भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग गए। इस दौरान पुलिस ने मौके से 2 नग जिंदा आईडी बरामद की है। बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय किया। इस पूरे मामले में नारायणपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के ठीक पहले सुकमा में 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
इनमें से चार नक्सलियों पर इनाम घोषित है। एक नक्सली पर आठ लाखए एक नक्स‍ली पर पांच लाख और दो नक्सलियों पर एक एक लाख रूपये का इनाम घोषित है। सुकमा में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पुना नर्कोम अभियान के तहत ये सफलता मिली है। सरेंडर करने वाला एक नक्सली अपने साथ भरमार लेकर पहुंचा था। नक्सलियों ने ये सरेंडर सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर किया है। अफसरों की माने तो नक्सलियों का अब नक्सलवाद से मोह भंग होने लगा है और साथ ही शासन द्वारा चलाये जा रहे आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होने लगे हैंए यही वजह है कि आज इतनी बडी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बता दें कि आज ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आए हैं। वो यहां जगदपुर से करणपुर के लिए रवाना हुए है। आपको बता दें कि मंत्री अमित शाह आज जवानों के साथ रात बिताएंगे। जिसके बाद कल सुबह होने वाले सीआरपीफ कैंप में शामिल होंगे।
Tags:    

Similar News