धान मंडी में हाथी ने मचाया उत्पात, रातभर खदेड़ने में लगे रहे कर्मचारी

Update: 2025-02-07 09:10 GMT

रायगढ़। रायगढ़ रेंज के बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में एक हाथी घूस गया। रात के करीब साढ़े 9 बजे का वक्त था और जंगल से निकलकर हाथी जब धान खरीदी केन्द्र में पहुंचा, तो इसकी जानकारी वन अमला को लगी। जिसके बाद उसे खदेड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन कभी वह बस्ती तो कभी धान खरीद केन्द्र में पहुंच जाता।

बंगुरसिया धान खरीदी केन्द्र में लगभग धान उठाव हो गया था, लेकिन एक ट्रक यहां धान अभी बचा है। ऐसे में गुरूवार की रात को हाथी जंगल से निकलकर यहां आया। उसके बाद उसने एक बोरी धान फैलाया और कुछ मात्रा में खाया। उसे भगाने के लिए ग्रामीण व वन अमला मौके पर था, लेकिन रात करीब साढ़े 12 बजे हाथी यहीं रहा। इसके बाद यहां से निकलकर पास के बरझरिया पारा बस्ती में आ गया।

बस्ती की सड़कों पर हाथी काफी देर खड़ा होने के बाद वहां से निकलकर रात में तकरीबन ढेड़ बजे फिर से धान खरीदी केन्द्र में पहुंच गया और यहां 2 बोरा धान के बोरे को फाड़कर फिर से खाने और फैलाने लगा। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे तक हाथी यहीं रहा और उसके बाद धीरे-धीरे जंगल की ओर चला गया।

Tags:    

Similar News

-->