तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार

छग

Update: 2025-07-06 16:28 GMT
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कसडोल स्थित IFC रेस्टोरेंट के पास उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार तीन बार पलट गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आद्या अस्पताल के संचालक डॉ. सुरेंद्र दिव्याकार की मां के रूप में हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक अचानक सामने आए मवेशी को बचाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। कसडोल पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और मामले में सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
Tags:    

Similar News