गांजा बेचने के नाम पर बुजुर्ग को दिखाया चाकू, 2 नाबालिग हिरासत में

जनता से रिश्ता की खबर का असर

Update: 2026-04-04 16:31 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराधों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां गांजा बिक्री को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग पर चाकू दिखने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, घटना देर शाम तेलीबांधा इलाके के देवार डेरा में हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग क्षेत्र में गांजा बेचने की गतिविधियों को लेकर आपत्ति जता रहे थे और इसी संबंध में कुछ लोग वहां समझाइश देने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद कुछ बदमाशों ने आक्रामक रुख अपनाया। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, गांजा बेचने से मना करने पर आरोपियों ने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग लाफसिंह पर चाकू से हमला करने वाला था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
जनता से रिश्ता ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया और इस खबर का असर हुआ जिसके बाद तत्काल तेलीबांधा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। 


जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवार डेरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन विवाद, नशे का कारोबार और आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ते अपराध और अवैध नशे के कारोबार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में लगातार निगरानी की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News