बुजुर्ग से फिशिंग मैसेज के जरिए चार लाख की ठगी, FIR दर्ज

छग

Update: 2026-03-19 18:58 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर (दीनदयाल उपाध्याय नगर) इलाके में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बुजुर्ग को निशाना बनाकर लगभग चार लाख रुपए की ठगी की। ठगों ने फिशिंग मैसेज भेजकर पीड़ित के बैंक खाते में सेंध लगाई और तीन किस्तों में कुल 3,94,000 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित विष्णु दत्त बघेल, निवासी कंचन गंगा फेस-2, रिटायर्ड कर्मचारी हैं। 8 नवंबर से 10 नवंबर 2025 के बीच उनके मोबाइल पर लगातार संदिग्ध मैसेज आए। इन मैसेज में ठगों ने एक लिंक दिया था। जैसे ही पीड़ित ने लिंक को ओपन किया और टच किया, उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनकी बैंक अकाउंट से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन शुरू कर दिया। ठगों ने इतनी चालाकी से कार्रवाई की कि पीड़ित को यह एहसास होने में काफी समय लग गया।

पैसे की निकासी
ठगों ने तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 3,94,000 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने लगभग पांच महीने बाद बैंक अकाउंट का डिटेल चेक किया, तब उन्हें ठगी का पता चला। इसके तुरंत बाद उन्होंने डीडी नगर थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है और ट्रांजेक्शन की संपूर्ण विवरण और बैंक लॉग को खंगाल रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल को तुरंत ब्लॉक कर बैंक को सूचित करें।
Tags:    

Similar News