Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला गोल बाजार बंजारी मंदिर गली का है, जहां ई-रिक्शा चालक नया भनपुरी चौक स्थित शारदा ट्रांसपोर्ट से चुड़ी डिलीवरी लेकर गया था। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जो कक्षा 10 तक पढ़े लिखे हैं और ई-रिक्शा में सामान डिलीवरी का काम करते हैं, 26 सितंबर 2025 को शारदा ट्रांसपोर्ट से चुड़ी लेकर फिरोजाबाद चुड़ी दुकान में डिलीवरी देने गए। सामान उतारते समय दुकान में काम करने वाले सुभाष राजपूत ने अचानक चालक पर हमला कर दिया। आरोप है कि सुभाष ने बेवजह मां-बहन की गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही हाथ, मुक्का और पैर से भी मारपीट की गई। मारपीट के कारण शिकायतकर्ता के दोनों गाल, सीना और बाएं पैर की पिंडली में चोट आई। उन्हें गंभीर दर्द की शिकायत है।
पुलिस में शिकायत और कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने घटना की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है और कहा है कि वह इस मामले में उचित कार्यवाही चाहता है। उन्होंने बताया कि मारपीट के कारण उन्हें शारीरिक और मानसिक चोटें लगी हैं। शिकायत के अनुसार, घटना के समय ई-रिक्शा चालक सिर्फ अपना डिलीवरी का काम कर रहा था, लेकिन दुकान में काम करने वाले व्यक्ति ने अनुचित व्यवहार और हिंसा का रास्ता अपनाया। ऐसी घटनाएं व्यवसायिक वातावरण में असुरक्षा और हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करती हैं। डिलिवरी करने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण और सम्मान दिया जाना चाहिए। पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपित के खिलाफ सामान्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।