बिलासपुर। जिले में होली के दिन मारपीट की वारदात सामने आई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिलेश्वर जायसवाल से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिस बात को लेकर दे रात 1.45 बजे दिलेश्वर अपने भाई पिंटू जायसवाल व अपने साथी रवि यादव व योगेश के साथ मेरे घर का दरवाजा खटखटाया और पीड़ित को बुरी-बुरी गाली देने लगे। पीड़ित द्वारा गाली देने से मना करने पर दिलेश्वर ने हाथ में पहने कडा से पीड़ित से सिर को मार दिया। पुलिस ने मामलें में आईपीसी की धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
Tags: