रायपुर में सूखा नशा धड़ल्ले से बिक रहा...अमलीडीह वायरल वीडियो मामले में कई पुलिस हिरासत में
रायपुर: अमलीडीह क्षेत्र के एक मकान में सूखा नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि इस पूछताछ के हवाले से जल्द कार्रवाई और खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि बीते कुछ महीनों में पुलिस ने अब तक 89 नशा पैडलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।