साइबर अपराध से सतर्क रहने जिला पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

छग

Update: 2025-08-21 17:10 GMT
Baloda Bazaar. बालौदाबाजार। जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) ने नागरिकों को साइबर अपराधों से सतर्क करने हेतु एक जनजागरूकता अभियान चलाते हुए बैनर जारी किया है। इस बैनर में डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी और एटीएम धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या ईमेल पर भरोसा न करें और संदिग्ध लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने से बचें। साथ ही, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजनबी व्यक्तियों से लेन-देन या चैटिंग करने से बचने की सलाह दी गई है।


यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस, सीबीआई, कोर्ट या सरकारी अधिकारी बताकर फोन करता है और गिरफ्तारी या किसी कार्रवाई की धमकी देता है, तो यह निश्चित रूप से धोखाधड़ी है। नागरिकों से कहा गया है कि ऐसे किसी भी कॉल पर घबराने या डरने की बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने बैंक संबंधी जानकारी को भी पूरी तरह सुरक्षित रखने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे कभी भी अपने एटीएम पिन, ओटीपी या बैंक अकाउंट विवरण किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें।

अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके या www.cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कर सकता है। इसके अलावा अपने नजदीकी साइबर सेल या थाने में भी तुरंत सूचना देकर बैंक खाते/एटीएम को ब्लॉक करवाने की सलाह दी गई है। जिला पुलिस ने आम जनता से कहा है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार की लालच, झांसे या डर में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
Tags:    

Similar News